Home » Jharkhand Health News: एनक्यूएएस टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं, योजनाओं के क्रियान्वयन का जाना हाल

Jharkhand Health News: एनक्यूएएस टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं, योजनाओं के क्रियान्वयन का जाना हाल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला। भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को दिल्ली से आई नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जांच की गई। निरीक्षण टीम में डॉ शेखर लाल प्रधान, डॉ आशुतोष मिश्रा शामिल थे।

वहीं स्थानीय स्तर पर भरनो के चिकित्सा प्रभारी डॉ जाहिद अख्तर और बीपीएम रविंद्र कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान प्रखंड के सभी एएनएम और सहियाएं अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। टीम के सदस्यों ने बताया कि एनक्यूएएस का उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना और उसमें निरंतर सुधार लाना है।

स्वास्थ्य विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की ली जानकारी

टीम ने बारी-बारी से एएनएम और सहियाओं को बुलाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान यह भी परखा गया कि संबंधित कर्मियों को योजनाओं की कितनी जानकारी है और वे इन कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर किस प्रकार लागू कर रहे हैं।

टीम ने यह भी जानने का प्रयास किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक कैसे पहुंचा रहे हैं। जहां कहीं भी कमी पाई गई, वहां टीम ने विस्तार से सुझाव दिया और सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिया। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

मौके पर अभिनीत आनंद, जावेद हसन, साबिया मिंज, सुमति कुमारी, मनिता किंडो, बिराजनी महापात्रा, आनन्द लाल, फहीम चौधरी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और संबंधित लोग उपस्थित थे।

Read Also: JAC 9वीं रिजल्ट 2026: कुल 99.17 प्रतिशत छात्र सफल; बोकारो टॉप

Related Articles

Leave a Comment