Home » Chakradharpur SDPO : डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी बने चक्रधरपुर के नए एसडीपीओ

Chakradharpur SDPO : डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी बने चक्रधरपुर के नए एसडीपीओ

by Rajeshwar Pandey
jamshedpur SDPO
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी को चक्रधरपुर का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किया गया है। झारखंड कैडर के इस युवा अधिकारी की नियुक्ति से चक्रधरपुर के पुलिस महकमे में उत्साह है। हैदराबाद के मूल निवासी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी सिर्फ आईपीएस अधिकारी ही नहीं, बल्कि एमबीबीएस-एमएस सर्जन भी हैं। उन्होंने साल 2021 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 162वीं रैंक हासिल की थी।

डॉ. हाशमी ने हैदराबाद के प्रतिष्ठित उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमएस (सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है। पुलिस सेवा में आने से पहले वे डॉक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने 76वें बैच में ‘सांप्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता’ विषय पर सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखकर गृह मंत्रालय की ट्रॉफी भी जीती थी।

पढ़ाई में मेधावी रहे डॉ. हाशमी ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय जीवविज्ञान ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक भी अपने नाम किया था। उनकी बहुमुखी प्रतिभा और शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए उनसे चक्रधरपुर अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read Also- Chaibasa News : चाईबासा की सेरेंगसिया घाटी में कोल्डड्रिंक्स लदा ट्रक पलटा, लोगों ने लूट लिए हजारों बोतल

Related Articles

Leave a Comment