Home » Jamshedpur Traffic Checking: मानगो में ट्रैफिक चेकिंग पर पुलिस और पब्लिक आमने-सामने, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, होगी जांच

Jamshedpur Traffic Checking: मानगो में ट्रैफिक चेकिंग पर पुलिस और पब्लिक आमने-सामने, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, होगी जांच

एएसआई के अनुसार, उन्होंने संबंधित युवक को बड़े अधिकारी जैसे “बड़ा बाबू” या डीएसपी से बात करने की सलाह दी। इसके बाद युवक ने करीब 10 लोगों को मौके पर बुला लिया और उन पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए, जिससे विवाद बढ़ गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर जेसु भवन के पास एक बार फिर वाहन चेकिंग को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बुधवार को हुए विवाद के मामले की जांच होगी। विवाद की इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था। डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता शहनवाज़ भी पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पास के फ्लैट से निकलकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने या रोजमर्रा के काम से जाने वाले लोगों को पुलिस कर्मी एएसआई अरविंद द्वारा रोका जाता है और उनका जबरन चालान काटा जाता है।उन्होंने यह भी दावा किया कि कई लोगों को चालान काटने की धमकी दी जाती है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। वहीं एक युवक ने आरोप लगाया कि बंगाल नंबर की एक गाड़ी को रोककर उसका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया।

युवक के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर राजनीतिक लोगों को बुलाने की बात कही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए एएसआई अरविंद ने कहा कि सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनके मुताबिक जिस वाहन को रोका गया था, उसके पास वैध ऑथराइजेशन नहीं था और उसे छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने साफ कहा कि नियमों के खिलाफ जाकर वाहन छोड़ने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

एएसआई के अनुसार, उन्होंने संबंधित युवक को बड़े अधिकारी जैसे “बड़ा बाबू” या डीएसपी से बात करने की सलाह दी। इसके बाद युवक ने करीब 10 लोगों को मौके पर बुला लिया और उन पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए, जिससे विवाद बढ़ गया।फिलहाल मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित है। पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Comment