Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दन टाउन स्थित टाटा स्टील यूआईएसएल के फागिंग संचालक मेघू मुखी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली है। मेघू मुखी ने टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ सेंटर के गोदाम में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी की है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के कारण का पता लगा लिया जाएगा। बताते हैं कि मेघू मुखी टाटा स्टील यूआईएसएल का ठेका कर्मी था। वह पब्लिक हेल्थ सेंटर में काम करता था और पार्किंग मशीन चलाता था। बताते हैं कि बुधवार को सुबह वह अपने घर से यह कह कर निकला था कि ड्यूटी पर जा रहे हैं।
कुछ देर बाद गोदाम में उसका शव फंदे से लटका पाया गया। कर्मचारियों ने जब उसे इस हालत में देखा तो शोर मचाया। अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मेघू मुखी के परिजनों को सूचना दी गई तो वह लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह मेघू मुखी जब घर से निकला था तो उसकी स्थिति पूरी तरह ठीक थी। कहीं किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी।

