Home » Latehar Crime News: जमकर पिलाई शराब; फिर गले में रस्सी डालकर वृद्ध की ले ली जान; जानिए इस मेहमाननवाजी और हत्या के पीछे का राज

Latehar Crime News: जमकर पिलाई शराब; फिर गले में रस्सी डालकर वृद्ध की ले ली जान; जानिए इस मेहमाननवाजी और हत्या के पीछे का राज

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार। तेतरा उरांव अपनी खातिरदारी से काफी खुश थे। स्वादिस्ट भोजन के साथ शराब भी परोसी गई। दोनों भाई उनकी आवभगत में लगे थे। लेकिन तब तेतरा उरांव को नशा चढ़ी तो दोनों भाइयों ने उसके गले में रस्सी कसकर हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद हत्या का राज खुला।

घटना लातेहार जिले के गारु थाना क्षेत्र अंतर्गत लाई गांव का है। तेतरा उरांव (62)की हत्या के पीछे डायन बिसाही की बात सामने आई है। हालांकि जमीन विवाद भी पहले से चल रहा था। मृतक भी लाई गांव का रहने वाला था।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में संतोष उरांव और प्रेम उरांव शामिल हैं।

ओझा गुनी व जमीन का विवाद का मामला

आरोपितों ने पुलिस को बताया कि तेतरा उरांव ओझा गुनी का काम भी करता था। पिछले कुछ दिनों से उन लोगों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसके घर में दो लोगों की अचानक मौत हो गई थी। उन्हें पूरा सन्देह था कि तेतरा उरांव ने ही डायन बिसाही किया है, जिससे दोनों की मौत हुई है।

इसी मामले को लेकर दोनों भाइयों ने तेतरा उरांव की हत्या की योजना बनाई। सोमवार की रात में ही दोनों ने तेतरा उरांव को जमकर शराब पिलाई और बाद में रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तेतरा उरांव का शव बरामद हुआ था। मामले की छानबीन के दौरान संतोष उरांव और प्रेम उरांव को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read Also: http://Bahragora Bomb: बहरागोड़ा में सेना ने नियंत्रित धमाके से डिस्ट्रॉय कर दिया दूसरे विश्व युद्ध का अमेरिकी बम, टला खतरा

Related Articles

Leave a Comment