Home » Palamu Accident: पत्नी का इलाज कराने बाइक से जा रहे थे दंपती; ट्रैक्टर के धक्के से पति की मौत, पत्नी गंभीर

Palamu Accident: पत्नी का इलाज कराने बाइक से जा रहे थे दंपती; ट्रैक्टर के धक्के से पति की मौत, पत्नी गंभीर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू । जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहरसिमी गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोपेड सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। घायल महिला का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच)में चल रहा है।

मृतक की पहचान मुनीफ अंसारी (62) के रूप में की गई है। वहीं उनकी पत्नी मतिमा बीबी (55) घायल हैं। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मुनीफ अंसारी अपनी पत्नी मतिमा बीबी का इलाज कराने के लिए मोपेड से चैनपुर के बुढीवीर गांव आ रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मुनीफ को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर ईंट भट्ठे का था। ट्रैक्टर निरंजन कुमार रवि का बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया।

Read Also : News: लातेहार में नाबालिग का संदिग्ध हालात में शव बरामद, प्रेम प्रसंग की आशंका

Related Articles

Leave a Comment