गुमला : झारखंड में गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई एक नाबालिग के साथ उसी समारोह में भाग लेने आए मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सबों ने नाबालिग के साथ नाच-गान किया था। इसमें जान पहचान हो गई। इसके बाद मनचले युवक मौका पाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दियाा। वहीं तीन नाबालिगों को निरूद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों के नाम सुमित उरांव और महावीर उरांव हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं ।
शादी में ही पीड़िता से हुई जान पहचान
जानकारी के अनुसार, भरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शादी समारोह था। इस शादी में पीड़िता अपनी चाची के साथ में आई हुई थी। शादी में सभी ने मिलकर नाच-गान किया। इस दौरान पीड़िता से आरोपी लड़कों से उसकी जान पहचान हुई। नाच-गान के बाद पीड़िता शौच के लिए बाहर निकली तो सभी आरोपी लड़कों ने उसका पीछा किया और जबदस्ती पकड़कर उसे दूर एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
फिर पीड़िता को वहीं छोड़कर सभी भाग गए। किसी तरह पीड़िता अपने मेहमान के घर पहुंची, लेकिन वह लोक-लाज के डर से पीड़िता खामोश रही। बुधवार को पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर बुधवार की सुबह भरनो थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार तुरंत एक टीम का गठन कर छापेमारी की और सभी आरोपियों को उनके घरों से बुधवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।
Read Also: Ranchi Crime News: रांची में जगरनाथ मंदिर के गार्ड की हत्या, इलाके में आक्रोश

