Home » RANCHI NEWS: JPSC पर बाबूलाल का हमला, सरकार से चेयरमैन को हटाने की कर दी मांग

RANCHI NEWS: JPSC पर बाबूलाल का हमला, सरकार से चेयरमैन को हटाने की कर दी मांग

झारखंड पात्रता परीक्षा में गंभीर खामियां सामने आई, पूरी परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर उठे सवाल

by Vivek Sharma
बाबूलाल ने की मांग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग घेरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जेपीएससी चेयरमैन को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बोकारो और रांची के एक-एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र तक नहीं पहुंचा, जिसके कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा प्रश्नपत्र में एक ही सवाल दो बार पूछा गया और कुछ सवालों के विकल्प तक गायब थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बाबूलाल ने कहा कि राज्य में लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में नई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। उनके अनुसार परीक्षा संचालन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और जेपीएससी अब एक जिम्मेदार संस्था के बजाय अनियमितताओं का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। आरोप लगाया कि आयोग में ठेके, सप्लाई और नियुक्तियों में भी अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जारी रहेगा।

READ ALSO: RANCHI NEWS: गर्मी के कारण बदला ड्राइविंग टेस्ट का समय, देखें शेड्यूल

Related Articles