Home » Jamshedpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ रहा आक्रोश, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News: ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ रहा आक्रोश, सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

समय पर ट्रेन नहीं मिलने से लोगों के कामकाज पर असर पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Diwali Chhath Special Trains
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर में ट्रेनों की लगातार देरी को लेकर अब आक्रोश बढ़ने लगा है। सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने रेलवे प्रशासन पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेनों को नजरअंदाज कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आम यात्रियों को घंटों स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है।सौरभ विष्णु के अनुसार, इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और मरीजों पर पड़ रहा है।

समय पर ट्रेन नहीं मिलने से लोगों के कामकाज पर असर पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन रेलवे अधिकारी अब तक गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इससे साफ है कि प्रशासन इस मुद्दे को लेकर उदासीन बना हुआ है।सौरभ विष्णु ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि यात्री ट्रेनों के संचालन में सुधार किया जाए और समयपालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस समस्या से केंद्रीय रेल मंत्री को भी अवगत कराया गया है, ताकि जल्द समाधान निकल सके।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment