Jamshedpur : जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े अजय दुबे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में अजय को तुरंत इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि अजय दुबे सोमवार को चाकुलिया से ट्रेन के जरिए जमशेदपुर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद वे अपनी बाइक से गोलमुरी स्थित दोस्तों से मिलने गए थे। देर रात जब वे घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, इस हादसे से इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

