Home » West Singhbhum: ‘केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण में विफल, नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में’ : झामुमो

West Singhbhum: ‘केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण में विफल, नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में’ : झामुमो

झामुमो का चाईबासा में महाधरना

by Rajeshwar Pandey
JMM protest against inflation Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : देश में लगातार बढ़ती महंगाई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई ने उपायुक्त (पुराना कार्यालय), चाईबासा के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया।

‘सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही’

धरने को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। देवगम ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़े हैं। इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। आमदनी स्थिर है, लेकिन खर्च कई गुना बढ़ गया है। जिला अध्यक्ष देवगम ने कहा कि चुनाव में महंगाई कम करने और रोजगार बढ़ाने के वादे किए गए थे, लेकिन अब जनता महंगाई और बेरोजगारी के दोहरे संकट से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि महंगाई पर लगाम क्यों नहीं लग रही।

निजीकरण और कर्ज माफी पर उठाए सवाल

कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में हैं नीतियां

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की नीतियां बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में हैं। सरकारी संपत्तियों के निजीकरण, बैंकों के कर्ज माफ करने और बड़े कारोबारियों को कर में राहत देने से आर्थिक असमानता बढ़ रही है। गरीब और गरीब होता जा रहा है।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

झामुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जिले भर में आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आम नागरिकों के जीवन और सम्मान से जुड़ा सवाल है।

मंत्री, सांसद विधायक रहे नदारद

धरना-प्रदर्शन में जिले के सभी विधायक, सांसद और मंत्री अनुपस्थित रहे। इस पर सवाल पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि मंत्री दीपक बिरुवा की तबीयत ठीक नहीं है और वे इलाज के लिए बाहर हैं। वहीं अन्य विधायक अपने-अपने क्षेत्र में जनता के काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि एक दिवसीय धरने के लिए संगठन के पदाधिकारियों का मौजूद रहना महत्वपूर्ण है।

ये रहे मौजूद

धरने को जिला परिषद अध्यक्ष सह महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, मदन गागराई, मंगल सिंह तिउ, सागर महतो समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दिया। इस मौके पर अकबर खान, इकबाल अहमद, कैसर परवेज, सोमनाथ चातर, डोमा मिंज, राजाराम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Also: Chaibasa Hindi News : चाईबासा में बिजली महंगाई और पेयजल संकट पर भाजपा का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम

Related Articles

Leave a Comment