Home » Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 175 पुड़िया के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 175 पुड़िया के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
arresting in jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सक्रिय ब्राउन शुगर नेटवर्क का खुलासा किया है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसका वजन 26.84 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस को 9 मई 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह अपने घर से ब्राउन शुगर का धंधा चला रहा है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लाई चैन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान गोविंदपुर इलाके से गौरव कुमार उर्फ अमर और अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से क्रमशः 20 और 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा मानगो क्षेत्र से मुख्य सप्लायर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को भी 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दबोचा गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लंबे समय से जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार चला रहा था। गिरफ्तार कई आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी संतोष सिंह पर बर्मामाइंस थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं गौरव कुमार और संजय गोस्वामी के खिलाफ भी पूर्व में मादक पदार्थ तस्करी के केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हाल ही में सरायकेला जिले में पकड़ी गई करीब 16.50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर खेप के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे सिंडिकेट की जड़ तक पहुंचने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Read also Jamshedpur News : बिष्टुपुर में लगातार हो रही है अजीबोगरीब गुंडई, अब जान लेने के लिए बच्चे को खिलाई बैट्री

Related Articles

Leave a Comment