Home » Jamshedpur Crime : जुगसलाई बाजार में यूनिक कलेक्शन शोरूम के मालिक पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime : जुगसलाई बाजार में यूनिक कलेक्शन शोरूम के मालिक पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime : अभी यह नहीं पता चल पा रहा है कि घटना क्यों अंजाम दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई बाजार में फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग की यह घटना शुक्रवार शाम 4:00 बजे की है। बताते हैं कि दिनदहाड़े बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए। यह फायरिंग जुगसलाई बाजार में यूनिक कलेक्शन शोरूम के मालिक दिनेश पर की गई है। हालांकि, दिनेश को गोली नहीं लगी है।

बताया जा रहा है कि दिनेश के कान के बगल से गोली निकल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सिटी एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे जुगसलाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अभी यह नहीं पता चल पा रहा है कि घटना क्यों अंजाम दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि् आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।

Read Also: Jamshedpur News : फोटोकॉपी की आड़ में चल रहा था फर्जी एफिडेविट बनाने का धंधा, अधिवक्ताओं के प्रयास से रैकेट का भंडाफोड़

Related Articles

Leave a Comment