RANCHI: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में शनिवार को एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है। इलाज के दौरान रिम्स ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अक्षित रिम्स के हॉस्टल नंबर-8 के एचआईजी ब्लॉक में रहता है। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालांकि समय रहते अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिल गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया और तत्काल ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई थी और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
RANCHI NEWS: रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में
12

