Home » Jamshedpur Health News: TMH की 24×7 ‘टीएमएच साथी’ हेल्पलाइन देगी मरीजों को बेहतर सुविधा, आज से आगाज

Jamshedpur Health News: TMH की 24×7 ‘टीएमएच साथी’ हेल्पलाइन देगी मरीजों को बेहतर सुविधा, आज से आगाज

मरीज 033 6902 2333 पर कॉल करके ओपीडी अपॉइंटमेंट, रीशेड्यूलिंग, शिकायत निवारण और फीडबैक जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने अपनी मरीज सहायता सेवाओं को और मजबूत करते हुए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन ‘टीएमएच साथी’ की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था को पेशेवर कॉल सेंटर सेवा प्रदाता मेसर्स डिजिटाइड के सहयोग से विकसित किया गया है।इस पहल की जानकारी एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान दी गई, जिसमें टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज़ की जनरल मैनेजर डॉ. विनीता सिंह उपस्थित रहीं।

पहले अस्पताल में ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए सीमित समय वाली इन-हाउस टेलीफोनिक सेवा उपलब्ध थी, लेकिन अब ‘टीएमएच साथी’ के जरिए इसे पूरी तरह एकीकृत और 24 घंटे उपलब्ध सिस्टम में बदल दिया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों को टीएमएच क्लीनिक, टीएमएच टिनप्लेट और आरोग्य भवन हेल्थ चेक-अप सेंटर से जुड़ी सेवाओं की सहायता मिलेगी।

मरीज 033 6902 2333 पर कॉल करके ओपीडी अपॉइंटमेंट, रीशेड्यूलिंग, शिकायत निवारण और फीडबैक जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे।अधिकारियों के अनुसार, यह नई सेवा तेज प्रतिक्रिया, बेहतर समाधान और मरीज-केंद्रित अनुभव को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Comment