Home » Dhanbad Crime News: रातभर लापता रहे दुकानदार की मैदान में मिली लाश; हत्या की आशंका

Dhanbad Crime News: रातभर लापता रहे दुकानदार की मैदान में मिली लाश; हत्या की आशंका

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : मोबाइल दुकानदार सोमवार की रात से ही गायब थे। कॉल करने पर रिंग जा रहा था लेकिन रीसिव नहीं हो रहा था। परिवार वाले परेशान थे। हर संभावित जगहों पर तलाश कर रहे थे। लेकिन मंगलवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के चिरागोडा श्मशान रोड स्थित मैदान में उनका शव देखा गया।

मृतक की पहचान हीरापुर हटिया मोड़ निवासी 42 वर्षीय राजेश चंद्रवंशी के रूप में हुई है। वह हीरापुर में मोबाइल सर्विस की दुकान चलाते थे जहां डाउनलोडिंग का काम होता था। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवारवालों ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

राजेश चंद्रवंशी सोमवार अपनी दुकान गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल पर संपर्क नहीं होने पर परिवारवालों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने चिरागोडा श्मशान रोड स्थित मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर उनके परिवार के लोग भी पहुंचे। शव को देखते ही वे चीख पड़े। उसकी पहचान राजेश चंद्रवंशी के रूप में की गई। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि राजेश की साजिश के तहत हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को मैदान में फेंक दिया गया। घटना के बाद व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार उनकी किससे बातचीत हुई थी।

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read Also: Jharkhand Treasury Scam: अवैध वेतन निकासी में बड़ा खुलासा संभव; एसआईटी आरोपी सिपाही को रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ

Related Articles

Leave a Comment