Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में खेत से घर लौट रही किशोरी का अपहरण कर लिया गया। अपहरण कर आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना से जिले भर में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने महिला एवं बाल संरक्षण थाना हुसैनाबाद में तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जबरन कार में बैठाया था आरोपियों ने
युवकों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 17 मई की रात किशोरी अपने खेत से घर लौट रही थी। तभी सफेद कार में पहुंचे युवकों ने जबरन उसका मुंह दबाकर उसे कार में खींच लिया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।
एक संदिग्ध के कार में मिली थी किशोरी
बाद में जब परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की तो एक संदिग्ध कार में किशोरी मिल गई। वहां लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में प्राथमिकी दर्ज हुई।
दी जा रही है केस वापस लेने की धमकी
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी उन्हें फोन कर केस वापस करने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी चल रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Read Also: Palamu Murder: पलामू में लापता युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

