Home » Giridih Crime: गिरिडीह में लापता छात्रा का शव मिलने से सनसनी, जानें क्यों हुई घटना

Giridih Crime: गिरिडीह में लापता छात्रा का शव मिलने से सनसनी, जानें क्यों हुई घटना

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih: गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 11वीं की छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा का शव बरगंडा पुराने पुल के पास उसरी नदी के नीचे मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका का नाम पायल कुमारी है। वह सिरसिया स्थित वार्ड नंबर 12 की रहने वाली थी। पायल पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई प्रशिक्षण लेती थी और बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी।परिजनों ने बताया कि पायल सोमवार सुबह घर से ट्यूशन और सिलाई प्रशिक्षण के लिए निकली थी। वह रोजाना दोपहर तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन तय समय तक वापस नहीं पहुंची। जब घरवालों ने फोन किया तो उसने बताया कि वह ब्लॉक से निकल रही है और जल्द घर पहुंच जाएगी।

इसके कुछ देर बाद जब दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला।इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल डिटेल और उसके परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह बरगंडा पुराने पुल के नीचे छात्रा का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment