Home » RANCHI NEWS : खुले मैदान में सो रहे व्यक्ति पर चढ़ा दी गाड़ी, हालत गंभीर

RANCHI NEWS : खुले मैदान में सो रहे व्यक्ति पर चढ़ा दी गाड़ी, हालत गंभीर

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने खुले मैदान में सो रहे एक व्यक्ति को कथित रूप से जानबूझकर चारपहिया वाहन से कुचल दिया। घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण पीड़ित अपने घर के बगल स्थित मैदान में रात के समय सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वाहन लेकर वहां पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने सो रहे व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। घायल व्यक्ति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है।

Related Articles

Leave a Comment