Home » Chaibasa Hindi News : बासाहातु गांव में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Chaibasa Hindi News : बासाहातु गांव में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Jharkhand Hindi News : पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया

by Rajeshwar Pandey
jamshedpur Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांडरासाली ओपी अंतर्गत बासाहातु गांव में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मरकंडो हाइबुरू के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम की है।

पेड़ से लटक रहा था शव

परिजनों के अनुसार मरकंडो हाइबुरू शुक्रवार दोपहर को घर से निकले थे। शाम कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्होंने मरकंडो हाइबुरू को पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर घर ले आए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पांडरासाली ओपी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया।

ठीक नहीं थी मानसिक स्थिति

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मरकंडो हाइबुरू की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उम्र अधिक होने के कारण भी उनका दिमाग सही से काम नहीं कर रहा था। शुक्रवार को वे घर से निकले और जंगल में जाकर रस्सी से पेड़ में फंदा बनाकर झूल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पांडरासाली ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के बयान और घटनास्थल की स्थिति के आधार पर जांच की जा रही है।

Read Also- Jharkhand Transfer News : ट्रेजरी से वेतन मद से फर्जी निकासी मामला के बाद पथ निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 लेखा लिपिकों का तबादला

Related Articles

Leave a Comment