Home » Coal Mining Protest: ब्लास्टिंग से घरों में पड़ रहीं दरारें-आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप,लोगों ने घेरा थाना

Coal Mining Protest: ब्लास्टिंग से घरों में पड़ रहीं दरारें-आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ गंभीर आरोप,लोगों ने घेरा थाना

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने थाने का घेराव किया। उनका आरोप है आउटसोर्सिंग कंपनी मनमाने तरीके से काम रही है। लगातार ब्लास्टिंग से इलाके के घरों में दरारें पड़ रही हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

लोग कोल माइनिंग प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का नेतृत्व कर रहे युवा समाजसेवी सह दलित नेता मुकेश भुईयां को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इससे लोगों का गुस्सा और तेज हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को धनसार थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी कोलियरी दुर्गा मंदिर के पीछे कोल माइनिंग प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि माइनिंग कंपनी की ओर से लगातार ब्लास्टिंग और डस्टिंग किए जाने से आसपास के घरों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने पहले बाउंड्री के बाहर खुदाई नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब रात के अंधेरे में बाउंड्री वॉल तोड़कर आगे भी खुदाई कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे युवा समाजसेवी मुकेश भुईयां को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना बुलाया और हिरासत में ले लिया।

इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण धनसार थाना पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

READ ALSO: DGP Tadasha Mishra: लंबित मामलों से साइबर क्राइम तक-हर मुद्दे पर होगा मंथन; डीजीपी उच्चाधिकारियों संग करेंगी बड़ी समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Comment