Jamshedpur : जमशेदपुर में 28 मई को बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 28 मई को शहर में नो एंट्री लगा दी गई है। नो एंट्री के समय जमशेदपुर में भारी व्यावसायिक वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
नो एंट्री का आदेश डीसी, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार 28 मई को सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। यात्री बसों को छूट रहेगी। यात्री बसें शहर में आवागमन कर सकती हैं। इसके अलावा इमरजेंसी कार्य में लगे वाहन भी आ जा सकते हैं।
जिला प्रशासन भी बकरीद की तैयारी में जुट गया है। मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और टाटा स्टील यूआईएसएल शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई करा रही है। यह वह मस्जिदें और ईदगाह हैं जहां बकरीद की नमाज अदा की जाएगी।

