Home » Jamshedpur Education : 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी जंपाना 98.6 प्रतिशत अंक के साथ बनी टाॅपर

Jamshedpur Education : 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी जंपाना 98.6 प्रतिशत अंक के साथ बनी टाॅपर

Jamshedpur Education : पिछले वर्ष की तुलना करें तो उस समय कुल परिणाम 94.9 प्रतिशत था, जबकि इस बार इसमें लगभग 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur 10th Board Result: Shreya Jampana Tops with 98.6 Percent
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में हल्का बेहतर रहा है। कुल 6140 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सिटी को-ऑर्डिनेटर की ओर से बताया गया कि शहर के 95 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.7 रहा, जबकि लड़कों का 94.3 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना करें तो उस समय कुल परिणाम 94.9 प्रतिशत था, जबकि इस बार इसमें लगभग 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भले ही यह वृद्धि मामूली हो, लेकिन यह छात्रों की मेहनत और निरंतर सुधार को दर्शाती है। इस वर्ष की परीक्षा में जंपाना श्रेया ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। कुल मिलाकर, इस बार का परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा, जिसमें पास प्रतिशत में सुधार के साथ-साथ छात्राओं ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

रैंकछात्र का नामस्कूल का नामप्रतिशत (%)
1श्रेया जंपानाजेपीएस स्कूल (JPS)98.6%
2कुमारी अदितिचिन्मया विद्यालय, बिष्टुपुर98.0%
2अर्चिस्मान बनर्जीडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर98.0%
3रिया सक्सेनाडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर97.8%
3अंशुमान कुमार सिंहडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर97.8%
3शिराज मजूमदारडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर97.8%
4सुनिधि, दीप्ति और श्रीनिधिविद्या भारती चिन्मया, टेल्को97.6%
5शौर्य साहाडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर97.4%
6सांझविद्या भारती चिन्मया, टेल्को97.2%
6मयंक मिश्राडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर97.2%
7प्रवीण राणाविवेक विद्यालय, गोविंदपुर97.0%
7आर्यन रथजुस्को स्कूल, कदमा97.0%
7रुद्रांश मिश्राविद्या भारती चिन्मया, टेल्को97.0%
7प्रगति और सुभोजितडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर97.0%
8अभिज्ञान कुमारजुस्को स्कूल, कदमा96.8%
8अंकुर कुमारडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर96.8%
9अन्वेषा मंडलजेपीएस स्कूल96.4%
10बानी गिरीजुस्को स्कूल साउथ पार्क96.2%
10मुकुल साहूकेपीएस एनएमएल (KPS NML)96.2%
10अंकिता रॉय बर्मनडीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर96.2%

Read Also: West Singhbhum : सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा में मधुसूदन पब्लिक स्कूल का परिणाम बेहतर, स्कूल टॉपर बनीं मरीशा

Related Articles