Home » West Singhbhum News : “सबसे दूर, सबसे पहले” जन भागीदारी अभियान का समापन, 855 शिविरों में 2.23 लाख लोग हुए शामिल

West Singhbhum News : “सबसे दूर, सबसे पहले” जन भागीदारी अभियान का समापन, 855 शिविरों में 2.23 लाख लोग हुए शामिल

West Singhbhum News : जिले में कुल 855 शिविर आयोजित किए गए। इनमें लगभग 2 लाख 23 हजार 979 लोगों ने भाग लिया।

by Rajeshwar Pandey
Public Participation Campaign Concludes Successfully in West Singhbhum
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जिले में 18 से 25 मई तक चलाए गए जन सुनवाई अभियान और जन भागीदारी अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो गया। उपायुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ना था। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर विशेष शिविर लगाए गए।

2.23 लाख लोगों ने लिया भाग

जिले में कुल 855 शिविर आयोजित किए गए। इनमें लगभग 2 लाख 23 हजार 979 लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त ने इसे आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन पर विश्वास का प्रतीक बताया।

प्रमुख उपलब्धियां

अभियान के दौरान विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय काम हुआ।

सेवालाभार्थी/संख्या
आधार कार्ड सेवाएं2,395
आयुष्मान कार्ड जारी1,133
जाति प्रमाण पत्र2,381
आवासीय प्रमाण पत्र452
मनरेगा जॉब कार्ड1,833
पेंशन योजना लाभ2,363
किसान क्रेडिट कार्ड मामले1,237
राशन कार्ड3,095
सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग4,004

इसके अलावा स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा और महिला कल्याण योजनाओं से भी पात्र लाभुकों को जोड़ा गया।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह अभियान सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं रहा। इसने प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आम नागरिकों का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी जनहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Read Also: West Singhbhum : चाईबासा में जिला परिषद सदस्य के दो बेटों पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Comment