Home » RANCHI NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

RANCHI NEWS : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया।

by Vivek Sharma
रांची के नामकुम में डेयरी फार्म के कमरे में 21 वर्षीय युवक अमरजीत कुमार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी, शव रिम्स भेजा गया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित राजा उलातु पंचायत के जिरगी टोली में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले का रहने वाला था और अपने पिता शिवनाथ साह के साथ स्थानीय डेयरी फार्म में काम करता था।
जानकारी के अनुसार, अमरजीत रोज की तरह सोमवार को अपने पिता के साथ डेयरी फार्म पहुंचा था। दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता शिवनाथ साह गायों के लिए चारा लेने बाहर गए थे। जब वह वापस लौटे तो डेयरी परिसर के एक कमरे में बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल नामकुम थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को रिम्स भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Comment