Home » Khunti Murder: खूंटी में पत्थर से कूचकर हत्या, शव को सड़क पर फेंका; कल नशे की हालत में देखा गया था युवक

Khunti Murder: खूंटी में पत्थर से कूचकर हत्या, शव को सड़क पर फेंका; कल नशे की हालत में देखा गया था युवक

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी। खूंटी जिले के पत्थर से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। अड़की थाना के बीरबांकी-घाघरा रोड से रविवार सुबह पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के कोटोबेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय चमरा मुंडा के रूप में की गई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चमरा मुंडा शनिवार को अपनी बाइक से बीरबांकी साप्ताहिक हाट गया था। वहां कुछ लोगों ने उसे अत्यधिक नशे की हालत में गिरा देखा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान या बाद में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस भी हत्या की बात से इन्कार नहीं कर रही।

मृतक के सिर के पीछे मिले गंभीर चोट के निशान

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लगता है। उसकी हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।

अन्य दिनों की तरह रविवार सुबह गांव के कुछ लोग मार्निंग वॉक पर निकले थे। तभी सड़क किनारे नदी से कुछ दूरी पर पड़ा युवक का शव दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्यारों का सुराग तलाशा जा सके। किसी से विवाद, झगड़ा-झंझट या फिर किसी पर संदेह होने का पता लगाया जा रहा है।

Read Also: http://Dhanbad Crime: गैंगस्टर प्रिंस खान का राईट हैंड ‘मेजर’ दुबई से गिरफ्तार, झारखंड लाकर की जाएगी पूछताछ, पुलिस को उम्मीद- डॉन के बारे में खुलेंगे कई राज

Related Articles