Home » Golmuri Firing: नामदा बस्ती में महिला पर फायरिंग से दहशत, घटना को अंजाम देकर फरार हो गए आरोपी

Golmuri Firing: नामदा बस्ती में महिला पर फायरिंग से दहशत, घटना को अंजाम देकर फरार हो गए आरोपी

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की तलाश शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नामदा बस्ती में एक महिला पर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर अमन सिंह नामक युवक ने अपने पड़ोसी वीर सिंह पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पड़ोसी ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर फायरिंग की। हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।मामले की जानकारी मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि वीर सिंह उसके भाई विक्की सिंह को गलत रास्ते की तरफ ले जा रहा था। इस पर उसने अपने भाई को वीर सिंह से दूरी बनाने को कहा था। सोमवार को वीर सिंह से मुलाकात हुई। अमन सिंह का कहना है कि उसने वीर सिंह को भी समझाया कि वह उसके भाई से दूर रहे।

इसी बात पर विवाद भी हुआ था। अमन सिंह का आरोप है कि वीर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार की रात मोटरसाइकिल पर उसके घर पर आया। तब उसकी मां घर के बाहर थी। मां की तरफ फायरिंग की। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। अमन सिंह नामदा बस्ती के ए ब्लॉक लाइन नंबर चार का रहने वाला है।

Read also – Jamshedpur News: बकरीद को लेकर 28 मई को जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री, जानें क्या है समय

Related Articles

Leave a Comment