Home » Ranchi Crime : डीएसपी के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई यौन शोषण की प्राथमिकी, शादी का झांसा देकर बढ़ाई थी नजदीकियां

Ranchi Crime : डीएसपी के खिलाफ युवती ने दर्ज कराई यौन शोषण की प्राथमिकी, शादी का झांसा देकर बढ़ाई थी नजदीकियां

Ranchi Crime : पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि साल 2024 में उसकी मुलाकात लोहरदगा में डीएसपी के साथ सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। डीएसपी ने उससे बताया कि वह युवती से प्यार करता है।

by Kanchan Kumar
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के चुटिया थाने में युवती ने एक डीएसपी के खिलाफ यौन शोषण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने शादी का झांसा दे युवती का विश्वास जीता फिर कई बार उसका यौन शोषण किया। अब शादी की बात करने पर युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित कर रहा है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रांची के एक थाने में पोस्टेड है डीएसपी

आरोपी डीएसपी रांची के एक थाने में पोस्टेड है। युवती भी रांची की रहने वाली है। एफआईआर में युवती ने कहा है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया। चुटिया थाने में एफआईआर नंबर 70/ 26 दर्ज कर ली गई है।

क्या है एफआईआर में

पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि साल 2024 में उसकी मुलाकात लोहरदगा में डीएसपी के साथ सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। डीएसपी ने उससे बताया कि वह युवती से प्यार करता है। फोन पर बातचीत होने के बाद दोनों की मुलाकात रांची के एक रेस्टोरेंट में हुई। डीएसपी ने युवती को यह विश्वास दिलाया कि वह उससे शादी करेगा।

उसके बाद दोनों के बीच फोन और मैसेज से लगातार संपर्क बना रहा। दिसंबर 2024 में डीएसपी ने उसे एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां शादी का वायदा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी का प्रलोभन देकर उसके बाद भी डीएसपी ने कई बार युवती से संबंध बनाए।

कुछ दिनों के बाद अचानक डीएसपी ने युवती से बात करना बंद कर दिया। पूछने पर बताया कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। बाद में इस मामले को लेकर वह पुलिस मुख्यालय तक भी गई। लेकिन जबरदस्ती डीएसपी के परिवारवालों ने मिलकर उनके परिवार से समझौता करवा दिया। डीएसपी उसे प्रताड़ित करता रहा और आत्महत्या के लिए भी उकसाया। मामले में पीड़िता का बयान भी दर्ज करवाया गया है।

Read Also: RANCHI NEWS: ट्रांसजेंडर मेंटल हेल्थ और जेंडर अफर्मेटिव काउंसलिंग पर कार्यशाला, एनएचएम के एमडी बोले…

Related Articles

Leave a Comment