Home » Chaibasa News : हाटगम्हरिया में जंगली भालू ने नवविवाहिता पर किया अटैक, हालत गंभीर, एमजीएम रेफर

Chaibasa News : हाटगम्हरिया में जंगली भालू ने नवविवाहिता पर किया अटैक, हालत गंभीर, एमजीएम रेफर

Chaibasa News : परिजन और ग्रामीण घायल मुक्ता को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया।

by Rajeshwar Pandey
Wild bear attack injures newly married woman in Hatgamharia Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल में शौच के लिए गई 18 वर्षीया नवविवाहिता मुक्ता गगराई पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर जख्म

मुक्ता गगराई सुबह गांव के पास जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला के सिर, चेहरे, नाक, मुंह और दाएं हाथ की बांह पर गंभीर जख्म हो गई है। महिला की शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग गया।

सदर अस्पताल से एमजीएम रेफर

परिजन और ग्रामीण घायल मुक्ता को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक माह पहले हुई थी शादी

घायल महिला के पति सुनील गगराई ने बताया कि उसकी शादी को अभी मात्र एक महीना ही हुआ है। घटना से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल से सटे गांवों में भालू और हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। खासकर महिलाएं और बच्चे अकेले जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के हमले रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Read Also: Chaibasa Crime : घर वाले काम से निकले थे बाहर; 18 वर्षीया विवाहिता ने फंदे से झूलकर दे दी जान

Related Articles

Leave a Comment