Home » Jamshedpur News: पोटका में आयरन ओर लंप्स लदा डंपर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

Jamshedpur News: पोटका में आयरन ओर लंप्स लदा डंपर जब्त, खनन विभाग ने दर्ज कराई एफआईआर

कोवाली थाना में अवैध खनन पर रोक परिवहन और भंडारण नियम 2017 के तहत वाहन चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में हरिणा मेन रोड पर पांडरसोल के पास से खनन विभाग ने आयरन ओर लदा एक डंपर जब्त किया है।

खनन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आयरन ओर लदा डंपर इधर से गुजरने वाला है। इस पर खनन निरीक्षक अरविंद उरांव अपने कर्मचारियों के साथ पांडरसोल पुल के पास पहुंचे।

थोड़ी ही देर में वहां से डंपर गुजरता दिखाई दिया। डंपर को रोका गया। चेक किया गया तो इस पर अवैध आयरन ओर लंप्स लदा हुआ था। डंपर का चालक फरार हो गया है। खनन निरीक्षक अरविंद उरांव ने बताया कि इस पर 500 सीएफटी आयरन ओर लंप्स लदा है।

यह अवैध आयरन ओर लंप्स है। कोवाली थाना में अवैध खनन पर रोक परिवहन और भंडारण नियम 2017 के तहत वाहन चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also – Jamshedpur Murder: मानगो में भगिना से मिलने गए युवक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या

Related Articles

Leave a Comment