Home » Ranchi News : 9 लाख के बिजली बिल पर भड़का उपभोक्ता, विद्युतकर्मी की पिटाई; गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Ranchi News : 9 लाख के बिजली बिल पर भड़का उपभोक्ता, विद्युतकर्मी की पिटाई; गंभीर हालत में रिम्स रेफर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता और विद्युत विभाग के कर्मी के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। शनिवार की रात उमेडंडा निवासी और बिजली विभाग में कार्यरत राहुल कुमार (28) पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि राहुल कुमार शनिवार रात पावर हाउस से अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाउज गांव के पास डुंडु गांव निवासी रवि कुमार ने उन्हें रोक लिया। रवि का आरोप था कि उसके नाम पर 9 लाख 10 हजार 663 रुपये का बिजली बिल जारी हुआ है और इसके लिए राहुल जिम्मेदार हैं।

राहुल ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ता को समझाने का प्रयास किया कि यदि बिजली बिल में कोई त्रुटि है तो विभाग में आवेदन देकर उसकी जांच कराई जा सकती है। लेकिन आरोपी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रवि ने अपने गांव से अन्य लोगों को बुला लिया और सभी ने मिलकर राहुल के साथ मारपीट की।

हमले में राहुल के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विद्युतकर्मी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं राहुल कुमार ने बुढ़मू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कई ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसी बीच यह हिंसक घटना सामने आने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

Read also – Jamshedpur News : जेम्को बाजार में युवक पर जानलेवा हमला, 20-25 लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से किया वार

Related Articles

Leave a Comment