Home » Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस कराएगा VIQ 2026 परीक्षा, कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस कराएगा VIQ 2026 परीक्षा, कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति

प्रेसिडेंट प्रतीक भट्टाचार्य ने कहा कि VIQ केवल छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा अपने लक्ष्य तक पहुंचाने का राष्ट्रीय मंच है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur vidyamandir VIQ exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आईआईटी-जेईई, नीट और फाउंडेशन कोचिंग के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल विद्यामंदिर क्लासेस (वीएमसी) ने सोमवार को साकची स्थित अपने सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा वीआईक्यू 202( विद्या मंदिर इंटलेक्ट क्वेस्ट) का आधिकारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के प्रेसिडेंट प्रतीक भट्टाचार्य और बिजनेस हेड (झारखंड) फ़ैयाज़ अहमद ने परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

संस्थान ने बताया कि वर्ष 1986 में स्थापित विद्यामंदिर क्लासेस पिछले लगभग चार दशकों से आईआईटी-जेईई, नीट और फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। संस्थान के हजारों विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित आईआईटी, एनआईटी, एम्स और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर चुके हैं।

प्रेसिडेंट प्रतीक भट्टाचार्य ने कहा कि VIQ केवल छात्रवृत्ति परीक्षा नहीं, बल्कि मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा अपने लक्ष्य तक पहुंचाने का राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की सफलता में बाधा नहीं बननी चाहिए और इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।

वहीं, झारखंड के बिजनेस हेड फ़ैयाज़ अहमद ने कहा कि राज्य के विद्यार्थियों में अपार क्षमता है। VIQ 2026 के माध्यम से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने, छात्रवृत्ति हासिल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

VIQ 2026 कक्षा 7वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा है। इसके तहत विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस, करियर काउंसलिंग और IIT-JEE, NEET, ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

संस्थान के अनुसार इस वर्ष परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षा 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17, 24 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी निर्धारित तिथि का चयन कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

VIQ 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। 31 जुलाई 2026 तक रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क लागू होगा। इच्छुक विद्यार्थी और अभिभावक विद्यामंदिर क्लासेस, साकची, जमशेदपुर से संपर्क कर या मोबाइल नंबर 97711 69747 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read also Koderma News : गलत इंजेक्शन या लापरवाही? अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा

Related Articles

Leave a Comment