Home » Jamshedpur News : बिष्टुपुर में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर, MGM अस्पताल में इलाज जारी

Jamshedpur News : बिष्टुपुर में बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर, MGM अस्पताल में इलाज जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह लेक के समीप गुरुवार को एक बुजुर्ग द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग ने कथित तौर पर अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। हालांकि आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से उनकी जान बचा ली गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। फिलहाल उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

दोपहर में हुई घटना, मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कपाली गौस नगर निवासी एस. सत्तार धातकीडीह लेक के पास पहुंचे। उनके हाथ में पेट्रोल से भरा एक डिब्बा था। अचानक उन्होंने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस जलाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते उनके शरीर में आग की लपटें उठने लगीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने साहस का परिचय देते हुए कंबल और पानी की मदद से आग बुझाई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया।

गंभीर स्थिति को देखते हुए MGM अस्पताल किया गया रेफर

टीएमएच में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

मानसिक तनाव की बात आ रही सामने

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि एस. सत्तार पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Read Also- Jharkhand News: एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर दौड़ रहे 35367 वाहन; हाई कोर्ट ने परिवहन सचिव को भेजा नोटिस 

Related Articles

Leave a Comment