Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची बाजार में ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस मौके पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ जिन दुकानदारों ने अपना सामान रखा था। उन पर भी कार्रवाई की गई। उनके सामान हटाए गए और उनसे जुर्माना वसूला गया। साथ ही अवैध दुकानें, अस्थाई ठेले आदि भी हटाए गए हैं। यह अभियान साकची के स्ट्रेटमाइल रोड से शुरू किया गया। यहां सड़क पर लगाई गई अवैध दुकानों को हटाया गया। साथ ही अस्थाई ठेले भी हटाए गए।
इस रोड पर जो भी वाहन खड़े मिले, उनके मालिकों से जुर्माना वसूला गया। साकची में ट्रैफिक पुलिस और जेएनएसी कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चुकी हैं। लेकिन अतिक्रमण करने वाले लोग दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी, वह नहीं मानेंगे और इसी तरह सड़क पर ठेला और दुकान लगाकर अतिक्रमण करते रहेंगे। डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने कहा कि नियम सबके लिए बराबर है। सभी लोग नियम को मानें और सड़क पर दुकान आदि न लगाएं। ना ही नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करें।
आमबगान में भी है अतिक्रमण
आम बागान में भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। जिला प्रशासन ने आम बागान से अतिक्रमण हटाने का एलान किया था। फिर पता नहीं क्यों उस आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। इससे इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आमबागान से अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। यहां कई गैराज खुले हुए हैं और गैराज वाले मिस्त्री यहां गाड़ियां खड़ी करते हैं।
Read also Jamshedpur News: पोटका में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत

