Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक की कथित लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर बिना पीछे की तरफ खलासी को खड़ा किए ही बस को बैक कर रहा था। पीछे एक व्यक्ति जमीन पर लेटा हुआ था। यह व्यक्ति बस की चपेट में आ गया और व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हादसे में मौत हुई है। वह बस स्टैंड के आसपास ही रहता था और यहीं सो जाया था करता था।
Read also – Koderma News : कोडरमा में बायोमेट्रिक हाजिरी पर शिक्षा विभाग सख्त, 310 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

