Home » Dhanbad News : धनबाद में ब्लेड से रेत दिया पत्नी का गला, स्थिति नाजुक

Dhanbad News : धनबाद में ब्लेड से रेत दिया पत्नी का गला, स्थिति नाजुक

Dhanbad News : महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज-अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : भूली ओपी क्षेत्र स्थित पांडरपाला के बदरू मैदान में बने अलहबीबी मैरेज हॉल में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि झरिया के चौथाई कुल्ली निवासी शाहबाज उर्फ खैरुल अंसारी और उसकी पत्नी मेंहदी खातून अलहबीबी मैरेज हॉल में खाना बनाती है। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते शाहबाज ने गुस्से में आकर ब्लेड से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी गर्दन से काफी खून बहने लगा।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज-अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी के प्रभारी विश्वजीत ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लोगों से पूछताछ की और बाद में अस्पताल जाकर घायल महिला का हालचाल लिया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति ने ब्लेड से पत्नी पर हमला किया है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी की तलाश के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read Also: Illegal Mining: धनबाद में हर साल हजारों करोड़ रुपये का अवैध कोयला कारोबार,मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment