Home » ​World Dengue Day : विश्व डेंगू दिवस पर #PALTIMAR3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए

​World Dengue Day : विश्व डेंगू दिवस पर #PALTIMAR3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए

World Dengue Day : कार्यशाला में 350 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, आवासीय कल्याण समितियों (आरडब्ल्यूए) और गेटेड सोसायटियों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल थे l

by Birendra Ojha
World Dengue Day PALTIMAR3 workshop with stakeholders discussing dengue prevention measures
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टाटा स्टील यूआईएसएल) ने जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोमवार को कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में #PALTIMAR3 अभियान के तहत डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में 350 से अधिक हितधारकों ने भाग लिया, जिनमें स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, आवासीय कल्याण समितियों (आरडब्ल्यूए) और गेटेड सोसायटियों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल थे l डेंगू की रोकथाम के प्रति शहर की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, इस कार्यशाला में उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार; टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर; महाप्रबंधक (टाउन ओएंडएम) आरके सिंह और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विस श्रमिक संघ के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी उपस्थित थे।

​गणमान्य व्यक्तियों ने #PALTIMAR3 अभियान की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि डेंगू को रोकने के लिए सक्रिय सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने डेंगू जागरूकता को हर घर तक ले जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया और परिवारों को मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को सक्रिय रूप से नष्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनसे इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनने का आग्रह किया।

अधिकारियों ने नागरिकों से इस आंदोलन का समर्थन करने और अपने परिसरों को मच्छर मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी सूचित किया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी मच्छरों का लार्वा या ब्रीडिंग पाई जाएगी, वहां दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

तकनीकी सत्र के दौरान, जिला सर्विलांस अधिकारी (आईडीएसपी) डॉ. असद ने पिछले तीन वर्षों के डेंगू रुझानों (ट्रेंड्स) का विश्लेषण साझा किया और बीमारी के फैलने के तरीकों, लक्षणों, वेक्टर सर्विलांस और मच्छरों के स्रोतों को खत्म करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कम्युनिटी एक्शन प्लान की व्याख्या करते हुए नागरिकों से हर रविवार को ‘साप्ताहिक ड्राई डे’ (Weekly Dry Day) मनाने और डेंगू की रोकथाम की गतिविधियों के लिए रोजाना 10 मिनट समर्पित करने का आग्रह किया। प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे सप्ताह में कम से कम दो बार पानी जमा होने वाले बर्तनों या कंटेनरों की जांच जरूर करें।

डेंगू के लार्वा और वयस्क एडीज (Aedes) मच्छरों की एक लाइव प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने वेक्टर की पहचान और उनके पनपने के व्यवहार को लेकर प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को और बेहतर बनाया।

कार्यशाला का समापन मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को खत्म करने और समुदायों में जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प (शपथ) के साथ हुआ।

Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर में शिया समुदाय की एक भी नहीं, अहले सुन्नत की दो-दो कर्बला

Related Articles

Leave a Comment