Home » Ranchi News : रांची में ACB के विशेष लोक अभियोजक विनीत वशिष्ठ की कार में टक्कर, हत्या की साजिश की आशंका

Ranchi News : रांची में ACB के विशेष लोक अभियोजक विनीत वशिष्ठ की कार में टक्कर, हत्या की साजिश की आशंका

घटना उस समय हुई जब उनकी कार सिंह मोड़ के पास खड़ी थी। इसी दौरान तेज गति से आए एक वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
ranchi acb office
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को सिंह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना के बाद उन्होंने इसे सामान्य सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या के प्रयास की आशंका जताई है। मामले को लेकर उन्होंने जगन्नाथपुर थाना में बुधवार को लिखित शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब उनकी कार सिंह मोड़ के पास खड़ी थी। इसी दौरान तेज गति से आए एक वाहन ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि टक्कर के समय विनीत कुमार वशिष्ठ वाहन के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

विनीत वशिष्ठ ने कहा कि वह लंबे समय से एसीबी, नक्सल मामलों तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े मामलों में राज्य सरकार की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में इस घटना को लेकर उनके मन में संदेह उत्पन्न हुआ है कि यह महज दुर्घटना नहीं बल्कि किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा भी हो सकती है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह केवल एक हादसा था या फिर किसी साजिश के तहत उनकी कार को निशाना बनाया गया। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Read also-Chaibasa Today News : मनोहरपुर में दंतैल हाथी के हमले में एक और ग्रामीण की मौत, इस साल मौत का सिलसिला 25 पार पहुंचा

Related Articles

Leave a Comment