Home » West Singhbhum News : मुहर्रम को लेकर जिले में प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने की वर्चुअल ब्रीफिंग, ड्रोन से होगी निगरानी

West Singhbhum News : मुहर्रम को लेकर जिले में प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने की वर्चुअल ब्रीफिंग, ड्रोन से होगी निगरानी

मुहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें- DC-SP

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum News (7)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को समाहरणालय सभागार से उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

बैठक में जिले में निकलने वाले सभी जुलूसों, अखाड़ों और धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तय समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और जुलूस शुरू होने से समाप्ति तक लगातार निगरानी रखें। विधि-व्यवस्था में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुहर्रम भाईचारे का प्रतीक : डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक समरसता का पर्व है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि यह पर्व पूरी तरह शांति और सद्भाव के साथ मने। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। अफवाहों पर तुरंत रोक लगाने और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें : एसपी

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा कि सभी जुलूस मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों से जुलूस मार्ग और आसपास के भवनों पर नजर रखी जाएगी। सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

बैठक में स्पष्ट किया गया कि जुलूस के दौरान भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत, नारे या संदेशों पर पूरी तरह रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

पुलिस की सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर

सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई होगी। व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से अपील की गई है कि वे ग्रुप में फैलने वाले संदेशों पर नजर रखें और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट तुरंत हटाएं। डीसी-एसपी ने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने को कहा। जिलेवासियों से अपील की गई है कि मुहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन का सहयोग करें।

Read Also- Dhanbad News: यात्रियों व सैलानियों के लिए बड़ी खबर! 26 जून तक पंचेत डैम मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद; DVC ने जारी की एडवाइजरी

Related Articles

Leave a Comment