Home » Dhanbad News: यात्रियों व सैलानियों के लिए बड़ी खबर! 26 जून तक पंचेत डैम मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद; DVC ने जारी की एडवाइजरी

Dhanbad News: यात्रियों व सैलानियों के लिए बड़ी खबर! 26 जून तक पंचेत डैम मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद; DVC ने जारी की एडवाइजरी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​धनबाद : यदि आप अगले दो दिनों में पंचेत डैम के रास्ते कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पंचेत जल विद्युत केंद्र में मरम्मत और आधुनिकीकरण का काम चल रहा है। इसलिए दामोदर घाटी निगम (DVC) ने इस मार्ग को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। विभाग द्वारा इस संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है।

​DVC के इस फैसले से धनबाद, निरसा, चिरकुंडा और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया व बांकुड़ा आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

​DVC की सूचना के मुताबिक, 25 जून और 26 जून को सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक पंचेत डैम रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह पाबंदी झारखंड के जीरो पॉइंट से लेकर पश्चिम बंगाल के चेक पोस्ट तक लागू रहेगी। इस दौरान किसी भी कार, बाइक, बस या मालवाहक गाड़ी को यहां से गुजरने की इजाजत नहीं होगी।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय

पंचेत बिजली घर की पहली यूनिट को आज की जरूरतों के मुताबिक अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए बड़ी-बड़ी मशीनें और भारी उपकरण लाए जा रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और मशीनों को बिना किसी रुकावट के कार्य स्थल तक पहुंचाने के लिए इस रास्ते को बंद किया गया है।

​पर्यटकों और आम जनता की बढ़ेगी मुश्किल

​यह रास्ता झारखंड और बंगाल को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है। हर दिन यहां से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा वाले लोग, व्यापारी और आम जनता आना-जाना करते हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को अब घूमकर जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों ज्यादा खर्च होगा। इसके अलावा, पंचेत डैम एक मशहूर पिकनिक स्पॉट भी है, इसलिए यहां घूमने आने वाले सैलानियों को भी परेशानी होगी।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

​परेशानी से बचने के लिए DVC प्रबंधन ने लोगों को दूसरे रास्तों से जाने की सलाह दी है। लोग अब चिरकुंडा-बराकर मार्ग या फिर मैथन वाले रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। ​DVC ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि काम पूरा होते ही इस रास्ते को दोबारा खोल दिया जाएगा। अस्थायी असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद भी जताया है।

Read Also: Venezuela Earthquake : एक मिनट में दो बार डोली धरती, 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला वेनेजुएला, 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की आशंका, इमरजेंसी घोषित अलर्ट जारी 

 

Related Articles

Leave a Comment