Home » Ramgarh Sadar Hospital: रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट,मची भगदड़

Ramgarh Sadar Hospital: रामगढ़ सदर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट,मची भगदड़

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ के सदर अस्पताल में गुरुवार देर रात अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (OT) में लगा एक एसी (AC) अचानक ब्लास्ट कर गया। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया। आग और धुएं को देखकर वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने मरीजों की जान बचाने के लिए उन्हें लेकर आनन-फानन में अस्पताल से बाहर भागने लगे। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

​घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और खुद भी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

​लगातार चलने से गर्म हो गया था AC

​शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण ऑपरेशन थिएटर का एसी लगातार चल रहा था। ज्यादा देर चलने की वजह से एसी ओवरहीट (गर्म) हो गया, जिससे उसके भीतर शॉर्ट सर्किट हुआ और वह ब्लास्ट कर गया। अच्छी बात यह रही कि आग कमरे से बाहर नहीं फैली।

​स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ा असर

​सिविल सर्जन ने साफ किया कि इस हादसे से अस्पताल के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। सदर अस्पताल में चार अन्य ऑपरेशन थिएटर पूरी तरह चालू हैं, जहां मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जिस कमरे में यह घटना हुई, उसे फिलहाल बंद (नॉन-फंक्शनल) कर दिया गया है। बिजली की वायरिंग और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। अस्पताल में इलाज और अन्य मेडिकल सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

Read Also: Malaria Campaign: पोटका में ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत, स्वास्थ्य विभाग गंभीर; निजी क्लिनिक को नोटिस 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment