Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में हुआ वेतन पुनरीक्षण, मिलेंगे कई लाभ

Jamshedpur News : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में हुआ वेतन पुनरीक्षण, मिलेंगे कई लाभ

Jamshedpur News : सात वर्ष के लिए लागू हुए समझौते में कर्मचारियों के वेतन में 25,582 रुपये तक हुई वृद्धि

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटा स्टील की तरह गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को हुए सात वर्षीय वेतन समझौते में इस बार सिर्फ बेसिक वेतन ही नहीं बढ़ाया गया, बल्कि वेतन संरचना में कई नए प्रावधान भी जोड़े गए हैं। पहली बार कर्मचारियों को एनपीएस कैश, संशोधित हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड और कई भत्तों में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। समझौता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा और 31 दिसंबर 2031 तक लागू रहेगा।

समझौते से पुरानी (पीजी) सीरीज के कर्मचारियों के वेतन में प्रतिमाह 25,582 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जिसमें 12,535 रुपये न्यूनतम गारंटीड बेनीफिट (एमजीबी), 3,000 रुपये विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी, 4,532 रुपये एचआरए और 5,515 रुपये कंटिंजेंसी का लाभ शामिल है। वहीं नई जीएस (जीएस) सीरीज के कर्मचारियों को औसतन 18,238 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त मिलेगा। इसमें 8,810 रुपये एमजीबी एवं फिटमेंट, 500 रुपये एफडीए, 3,225 रुपये नए और संशोधित भत्ते, 1,607 रुपये एचआरए तथा 4,096 रुपये कंटिंजेंसी का लाभ शामिल है। समझौते के तहत दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों को 1,000 रुपये प्रतिमाह एनपीएस कैश का नया विकल्प दिया गया है। कर्मचारी चाहें तो इस राशि और कुछ भत्तों को एनपीएस में निवेश कर सकेंगे। इसके अलावा टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड में 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की गई है। समझौते पर प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल आफिसर आत्रेयी सान्याल समेत अन्य वरीय अधिकारी तथा टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

पुरानी सीरीज में न्यूनतम गारंटीड बेनीफिट बेसिक और डीए के 10 प्रतिशत के बराबर होगा, जिसकी औसत राशि 12,535 रुपये प्रतिमाह होगी। इसे दो चरणों में 1 जनवरी 2025 और 1 अप्रैल 2026 से बेसिक वेतन में जोड़ा जाएगा। नई जीएस सीरीज में औसत एमजीबी 8,810 रुपये रहेगा। समझौते में वाहन रखरखाव, यूटिलिटी, नाइट शिफ्ट, शिक्षा, मोबाइल एवं इंटरनेट, सुरक्षा तथा नर्सिंग स्टाफ के लॉन्ड्री भत्ते में भी वृद्धि की गई है। नई सीरीज के कर्मचारियों के लिए पर्सनल अलाउंस भी बढ़ाया गया है। इसके साथ ही उच्च तकनीकी योग्यता प्राप्त करने या पुनर्गठन से जुड़े लाभ की राशि भी बढ़ाई गई है।

समझौते के अनुसार 1 जून 2026 से संशोधित बेसिक वेतन पर 10 प्रतिशत हाउस रेंट अलाउंस मिलेगा। पुरानी सीरीज में पीजी-1 का अधिकतम वेतनमान 47,420 रुपये से बढ़कर 75,535 रुपये तथा पीजी-9 का 68,005 रुपये से बढ़कर 1,08,315 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। वहीं जीएस सीरीज के सभी छह ग्रेडों का वेतनमान और वार्षिक इंक्रीमेंट भी संशोधित किया गया है।

यह हुई ओवरऑल बढ़ोतरी

  • पुरानी सीरीज : औसतन 25,582 रु. प्रतिमाह
  • नई जीएस सीरीज : औसतन 18,238 रु. प्रतिमाह
  • पहली बार एनपीएस (1000 रु. प्रतिमाह) की व्यवस्था
  • संशोधित बेसिक पर 10% एचआरए
  • टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड में 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी
  • कई भत्तों (यूटिलिटी, नाइट शिफ्ट, शिक्षा, मोबाइल, वाहन आदि) में इजाफा
  • समझौता 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 तक प्रभावी

पुरानी (पीजी) सीरीज के लिए प्रमुख बदलाव

मद – वर्तमान – संशोधित/बढ़ोतरी

औसत एमजीबी- ………. – 12,535 रुपये प्रतिमाह

न्यूनतम पे-ग्रेड (पीजी-1)- 47,420 – 75,535 रुपये

उच्चतम पे-ग्रेड (पीजी-9)- 68,005 – 1,08,315 रुपये

वार्षिक इंक्रीमेंट (पीजी-1) – 1,423 – 2,267 रुपये

वार्षिक इंक्रीमेंट (पीजी-9)- 2,041 – 3,250 रुपये

तकनीकी योग्यता लाभ (पीजी-1)- 460- 845 रुपये

तकनीकी योग्यता लाभ (पीजी-9) – 660 – 930 रुपये

एचाआरए – नहीं – संशोधित बेसिक का 10% एनपीएस कैश- नहीं – 1,000 रुपये प्रतिमाह (नया)

टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड – 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी

औसत कुल लाभ – 25,582 रुपये प्रतिमाह

नई जीएस सीरीज के कर्मचारियों के लिए यह है प्रमुख बदलाव

मद – वर्तमान – संशोधित/ बढ़ोतरी

औसत एमजीबी एवं फिटमेंट – 8,810 रुपये प्रतिमाह

फिक्स्ड डीए (एफडीए) – 800 – 1,300 रुपये

फिक्स्ड डीए (दूसरी श्रेणी)- 500 – 1,000 रुपये

जीएस-1 वार्षिक इंक्रीमेंट- 505 – 845 रुपये

जीएस-4 वार्षिक इंक्रीमेंट – 575 – 915 रुपये

तकनीकी योग्यता लाभ (जीएस -1)- 460 – 845 रुपये

तकनीकी योग्यता लाभ (जीएस-6)- 580 – 945 रुपये, एचआरए – नहीं – संशोधित बेसिक का 10% एनपीएस कैश- नहीं – ₹1,000/ माह (नया)

टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड —– 600 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी

औसत कुल लाभ – 18,238 रुपये प्रतिमाह

किन भत्तों में कितनी बढ़ोतरी

भत्ता – वर्तमान – संशोधित

वाहन रखरखाव भत्ता – 75 – 80 रुपये

यूटिलिटी अलाउंस – 550 – 800 रुपये

नाइट शिफ्ट अलाउंस – 160- 225 रुपये

शिक्षा भत्ता – 600- 1,000 रुपये

मोबाइल एवं इंटरनेट भत्ता – 300- 400 रुपये

पर्सनल अलाउंस – 500 – 725 रुपये

एनपीएस कैश – नहीं – 1,000 रुपये प्रतिमाह

Read Also: Jamshedpur Actress : शहर की बेटी का वालीवूड में परचम, साउथ सिनेमा में दिखेगी इवाना

Related Articles

Leave a Comment