Home » Jamshedpur Muharram: साकची में सकुशल संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने जताया पुलिस अधिकारियों का आभार

Jamshedpur Muharram: साकची में सकुशल संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने जताया पुलिस अधिकारियों का आभार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची में मोहर्रम के सभी मातमी जुलूस शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गए हैं। यह जुलूस हुसैनी मिशन के इमामबाड़ा से साकची गोलचक्कर तक पहुंचे थे।

मोहर्रम के इन जुलूस में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खास प्रबंध किया था। साकची थाना प्रभारी दलबल के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहे और कानून व्यवस्था की स्थिति संभाली। इसके अलावा साकची के ट्रैफिक थाना प्रभारी शंकर कुमार भी सभी जुलूस में शुरू से अंत तक अपने जवानों के साथ रहे और ट्रैफिक की अच्छी व्यवस्था की। ताकि जुलूस सकुशल संपन्न कराया जा सके। इस दौरान कहीं जाम भी नहीं लगा। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए जुलूस सड़क पर आने पर यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर शहर का यातायात भी सुचारू रूप से चालू रखा। हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन और अन्य पदाधिकारियों ने सभी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का आभार जताया है।

गौरतलब है कि पहला जुलूस सात मुहर्रम को निकला था। दूसरा जुलूस 9 मोहर्रम की रात को निकला और तीसरा जुलूस 10 मोहर्रम को सुबह निकला था। नौ मोहर्रम को निकला मातमी जुलूस साकची गोल चक्कर के चारों तरफ से घूमता हुआ वापस इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ।

Read also – Jamshedpur Muharram: यौमे आशूरा को गम की चादर में लिपटा रहा जमशेदपुर, कर्बला की मंजरकशी देख रोए अज़ादार

Related Articles

Leave a Comment