
Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में युवती संगीत कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में उसके प्रेमी कल्याण नगर के ही रहने वाले विशाल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशाल कुमार पर आरोप है कि उसने संगीत कुमारी को प्रताड़ित किया।
इसी के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना 26 जून की है। बताते हैं कि संगीत कुमारी अपने प्रेमी को फोन कर रही थी। बार-बार फोन करने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया और बात नहीं की। इसी टेंशन में आकर संगीत कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Read also Ranchi News: रांची के तमाड़ में जमीन विवाद में कर दी गई थी किसान की हत्या, एक आरोपी की गिरफ्तार

