
Jamshedpur : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर यूनियन ने कोलकाता बैठक स्थगित कर दिया। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में यूनियन की बैठक हुई जिसमें कोलकाता बैठक को लेकर चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि वेज रिवीजन पर अभी तक प्रबंधन के साथ कई मुद्दों पर असहमति कायम है। क्यों न तमाम बिंदुओं पर सहमति बनाने के बाद कोलकाता जाकर समझौते पर हस्ताक्षर किया जाना चाहिए। अध्यक्ष ने कमेटी के सदस्यों को सुनने के बाद निर्णय लिया कि पहले स्थानीय स्तर पर ही प्रबंधन के साथ वार्ता कर वेज रिवीजन समझौता पर सहमति बनाई जाएगी। सहमति बनने के बाद कोलकाता में समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस बात की जानकारी प्रबंधन को दी जाएगी। बैठक में अध्यक्ष के अलावा महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन जी, उपेंद्र राय, सच्चिदानंद सिन्हा आदि शामिल थे।
ग्रेड को यूनियन अध्यक्ष से मिले कर्मचारी
टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने वेज रिवीजन समझौता में शामिल करने को लेकर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मिलकर गुहार लगाई है। बुधवार को एनएस ग्रेड के कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष के समक्ष बहाली के लिए वर्ष 2022 में निकली नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा उनलोगों की नियुक्ति 2024 में किया गया तो इसमें उनलोगों की क्या गलती है। इसलिए वेज रिवीजन समझौता में उनलोगों को भी शामिल किया जाना चाहिए। अध्यक्ष ने कर्मचारियों से कहा कि वे देने वाले एजेंसी नहीं है लेकिन इस मुद्दे पर वे प्रबंधन से बात करेंगे। उल्लेखनीय है कि टीएसडीपीएल में वेज रिवीजन समझौता में वर्ष 2023 के बाद नियुक्त हुए कर्मचारियों को शामिल नहीं किया जा रहा है।

