Home » Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, धक्का-मुक्की कर एक आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश, FIR दर्ज

Jamshedpur News: हिमांशु हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, धक्का-मुक्की कर एक आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश, FIR दर्ज

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dd pub and bar murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर में डबल डाउन बार एंड कैफे के सामने हुए हिमांशु हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है की घटना वाले दिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक हत्यारोपी को दबोच लिया था, इस‌ हत्यारोपी को बदमाश पुलिस से धक्का-मुक्की कर जबरन छुड़ा कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और एक आरोपी को फरार करने के जुर्म में भी प्राथमिकी दर्ज की है।

एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि जांच में सामने आया है कि इस घटना के कई आरोपी गिरफ्तारी के डर से झारखंड छोड़कर फरार हो गए हैं। यह आरोपी किसी अन्य राज्य में छिपे हुए हैं। पुलिस इनके पीछे लगी हुई है। पुलिस की कई टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। छापामारी टीम में सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर के अलावा बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी, बिष्टुपुर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार, आकाश कुमार पांडे और पल्लवी कुमारी हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो बड़े वाहन जब्त किए हैं।

Read also-Jamshedpur DD Bar Murder Case : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, बढ़ते अपराध पर सरकार और प्रशासन को घेरा

Related Articles

Leave a Comment