Home » JPSC Result : जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, 3 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

JPSC Result : जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, 3 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची  : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी। आयोग ने बताया कि परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय के 30 जून 2026 के आदेश के आलोक में प्रकाशित किया गया है।

आयोग के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने और हार्ड कॉपी भेजने से संबंधित विस्तृत जानकारी जेपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी अपने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम और मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी जेपीएससी की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती सामने आती है, तो उसमें आवश्यक सुधार करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment