Home »  JSSC Counselling 2026: माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती को ले 11 विषयों में काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी, अगस्त तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र

 JSSC Counselling 2026: माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती को ले 11 विषयों में काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी, अगस्त तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। प्राइमरी स्कूलों में सहायक आचार्यों की बहाली के बाद, अब मिडिल स्कूलों (माध्यमिक विद्यालयों) में ‘माध्यमिक आचार्य’ के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने 11 अलग-अलग विषयों के सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की तारीखें घोषित कर दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के आखिरी हफ्ते या अगस्त की शुरुआत तक इन सभी को जॉइनिंग लेटर थमा दिए जाएंगे।

​जानिए कब किस विषय की काउंसलिंग

​शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, यह काउंसलिंग धुर्वा स्थित एमडीआई (MDI) भवन में आयोजित की जाएगी। अलग-अलग विषयों के लिए 7 से 9 जुलाई तक का समय तय किया गया है।
​7 जुलाई : उर्दू, बांग्ला, मुंडारी और ओड़िया विषय के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
​8 जुलाई : संताली, पंचपरगनिया और कुरमाली भाषा के उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन होगा।
​9 जुलाई : नागपुरी, खोरठा, हो और कुड़ुख विषय के पास अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी।

​203 पदों पर हो रही बहाली​

फिलहाल जिन 11 भाषाओं के लिए शेड्यूल जारी हुआ है, उनमें कुल 203 अभ्यर्थियों के नामों की सिफारिश की गई है। इसके अलावा, शिक्षा विभाग बहुत जल्द 7 अन्य मुख्य विषयों के 315 पदों के लिए भी काउंसलिंग की तारीखें जारी करेगा।

​इन बचे हुए विषयों में समाजशास्त्र (128 पद), गृह विज्ञान (52), अप्लायड इंग्लिश (44), मनोविज्ञान (39), भूगर्भशास्त्र (24), मानवशास्त्र (15) और दर्शनशास्त्र (13) शामिल हैं। साथ ही, राजनीति शास्त्र (190 पद) और विशेष शिक्षा (70 पद) के लिए भी आयोग से मंजूरी मिल चुकी है, जिनकी काउंसलिंग प्रक्रिया भी बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

Read Also:amshedpur News : जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम रचेंगी इतिहास, सेमीकंडक्टर मिशन के उद्घाटन पर पीएम मोदी से करेंगी सीधा संवाद 

 

Related Articles

Leave a Comment