Home » Giridih News: पत्नी के मोबाइल पर गैर मर्द का फोन नहीं बर्दाश्त कर सका पति, अपने हाथों से घोट दिया गला

Giridih News: पत्नी के मोबाइल पर गैर मर्द का फोन नहीं बर्दाश्त कर सका पति, अपने हाथों से घोट दिया गला

गिरिडीह में पत्नी की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

by Mujtaba Haider Rizvi
giridih murder arresting (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में नवविवाहिता की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पीरटांड़ थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति मुन्नालाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि रविवार को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरकटवा नाला से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पीरटांड़ थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी के एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तेजी से जांच करते हुए पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धावाटांड टोला निवासी मुन्नालाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी पत्नी के मोबाइल फोन पर एक अन्य युवक का कॉल आया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने शव को हरकटवा नाला में फेंक दिया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के ऊपर खेत से लाकर घास डाल दिया। इसके बाद वह सामान्य तरीके से घर लौट आया ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या स्थल की पहचान की। घटनास्थल के पास झाड़ियों से मृतका की एक जोड़ी चप्पल भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरिडीह में पत्नी की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा किया। पति गिरफ्तार, मोबाइल कॉल बना हत्या की वजह।

Read also Jamshedpur Crime: परसुडीह पुलिस ने डकैती की साजिश मामले में दो और फरार आरोपियों को दबोचा, डेढ़ साल बाद मिली सफलता

Related Articles

Leave a Comment