Home » Jamshedpur Women’s University :  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में मास्टर इन वोकेशनल कोर्सेज के लिए नामांकन शुरू

Jamshedpur Women’s University :  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में मास्टर इन वोकेशनल कोर्सेज के लिए नामांकन शुरू

by Rakesh Pandey
Jamshedpur Womens College
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर :  वीमेंस यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए मास्टर इन वोकेशनल कोर्सेज (एमवोक) में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत समय-सारणी भी जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 22 जुलाई को पहली मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया इसके बाद पूरी की जाएगी। यदि सीटें रिक्त रहती हैं, तो 27 जुलाई को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि नए विद्यार्थियों के लिए 1 अगस्त 2026 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 3 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने इच्छुक छात्राओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। यह अधिसूचना छात्र कल्याण अधिष्ठाता के आदेशानुसार जारी कर दी गई है और इसकी प्रति कुलपति, सभी विभागाध्यक्षों तथा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को सूचित कर दी गई है।

एडमिशन प्रक्रिया की प्रमुख तिथि:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 जुलाई 2026 (चांसलर पोर्टल)
आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन: 22 जुलाई 2026
प्रथम सूची के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन: 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026
प्रथम सूची के अभ्यर्थियों का नामांकन (शुल्क भुगतान): 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026
द्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन (रिक्त सीटों पर): 27 जुलाई 2026
द्वितीय सूची के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन: 27 जुलाई से 28 जुलाई 2026
द्वितीय सूची के अभ्यर्थियों का नामांकन (शुल्क भुगतान): 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026
नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू: 3 अगस्त 2026

Read Also- Jharkhand RERA : रेरा के अध्यक्ष बने रिटायर आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, नलिन कुमार सदस्य नियुक्त

Related Articles

Leave a Comment